श्रम की महत्ता बताते हुए कहानी लेखन
Pls experts provide me the story on above topic. Pls be fast. I want it today only as it is very urgent

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
मोहित इस बार फेल हो गया था। वह बहुत परेशान था। माँ उसकी हालत देखकर परेशान हो गई है। माँ ने परेशान मोहित को अपने पास बुलाया और कहा कि बेटा तुमने अपनी पढ़ाई पर कभी ध्यान नहीं दिया है। अब तुम्हें आवश्यकता है श्रम करने की। अतः तुम श्रम करोगे, तो तुम्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मोहित ने माँ की बात गंभीरता से लिया। अब वह पढ़ाई पर ध्यान देने लगा। पहले पढ़ाई करने में उसका मन नहीं लगता था। मगर उसने रटने के स्थान पर समझना आरंभ कर दिया। किसी प्रकार की समस्या आती तो उसके माता-पिता उसकी सहायता करते। अब उसे समझ में आने लगा कि वह श्रम न करके कितनी बड़ी गलती कर रहा था। परीक्षा आईं इस बार उसे किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। जब परीक्षा का परिणाम आया, तो वह प्रसन्न था। उसने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 

  • 0
What are you looking for?