a hindi essay on 'mere sapno ka bharat'

ASAP

'भारत ' यह नाम आते ही मेरा हृदय प्रसन्नता व आदर से झुक जाता है। इसके सम्मुख कोई देश मेरे हृदय को छू भी नहीं पाया है। भारत की भूमि मेरे लिए पूजा के योग्य है। इसका सौन्दर्य अद्भुत है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक यह प्रकृति के जादू का प्रतीक है। भारत के उत्तर में पर्वत राज्य हिमालय उसके मूकुट के समान सुशोभित हो रहा है। यह उत्तर दिशा से भारत की रक्षा भी करता है व सम्पूर्ण भारत में जीवनदायनी जल की भी पूर्ति करता है। पूर्व, पश्चिम और दक्षिण दिशा में विद्यमान सागर इसके पैरों पर लहराते हुए इसका जयघोष करते हैं। यह पूर्व, दक्षिण और पश्चिम से सजग प्रहरी की तरह इसकी रक्षा भी करते है।
भारत में विभिन्न संस्कृति जन्मी व उनका पालन-पोषण यहाँ हुआ हैं। जो आज यहाँ का मुख्य अंग बन गए है। इसे अपनी महक से महका रही है। किसी और देश में इतनी सभ्यता व संस्कृति देखने को नहीं मिलती जितनी यहाँ पर हैं। कितनी ही संस्कृतियों ने जन्म लिया व पतन का ग्रास बनी परन्तु हमारी संस्कृति आज भी जीवित होकर गौरव से खड़ी है।
आप देश के किसी भी कौने में चले जाएँ वहाँ कि भिन्नता भिन्नता न दिखकर एकता के सूत्र को बाँधे हुए है। यहाँ विभिन्न ऋतुओं का आगमन जनमानस के हृदय को आन्नदित कर देता है।
देश के हर कौने में आपको हर धर्म व जाति के लोग मिल जाएगें। उनके अपने अलग-अलग रीति-रिवाज तीज-त्यौहार हैं। परन्तु वे सब एक होकर अपने इस अलग होने के भाव को समाप्त कर एकता का सूत्र स्थापित करते है। यही भारत की विशिष्टता है जो इसे अन्य देशों से अलग करती है। यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
मेरा देश सपनों का देश है। भारत का हर नागरिक अपने प्यारे भारत के प्रति अगाध प्रेम व श्रद्धा रखता है। जो मुसीबत के समय यदा-कदा नजर आ जाती है। यह श्रद्धा व प्रेम उसे अपने भारत पर अपने प्राणों का बलिदान देने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके अनेकों ऐसे उदाहरण भरे पड़े है जब प्रकृतिक आपदा आने पर भारत ने एकजुट होकर ऐसे संकटों का सामना किया है। बीते सालों में भारत के विकास ने मानो पंख लगा लिए हैं। विश्व के देशों में आज भारत अपनी पहचान बना चुका है। हमारे ज्ञान का बाहरी देशों में विशेष सम्मान किया जाता है। आज दूसरों देशों में जो वैज्ञानिक हैं वे भारतीय ही हैं। मेरा भारत देश किसी अन्य देश की तुलना में सर्वश्रेष्ट व महान देश हैं जहाँ ऐसे-ऐसे महात्माओं व वीरों ने जन्म लिया है जिनका लोहा सारा विश्व मानता है। महात्मा गाँधी के आदर्शों का सारा विश्व समर्थन कर रहा है। महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर सारा एशिया नतमस्तक है। ऐसा सपनो का देश, मेरा भारत है।

  • 81
What are you looking for?