aashay spasht kijiye pratishta ke anek rup hote hai chahe vah hasyapad hi kyun na hon

मित्र!
आज के लोगों के लिए प्रतिष्ठा को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतिष्ठा अर्थात मान-सम्मान। इस सम्मान को बनाए रखने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं। वे इसके लिए ऐसे कार्य करते हैं, जो उन्हें हास्यपद बना देती है। अर्थात उन्हें समाज में हँसी का पात्र बना देती है। जैसे किसी अनपढ़ व्यक्ति द्वारा लोगों को मात्र अपने पैसे का रौब दिखाने के ​लिए फाइव स्टार होटल में पार्टी देना मगर व्यवहार गँवारों वाला करना। लोगों को दिखाने के लिए सिर से लेकर पैर तक बैंड की दुकान बन जाना। ये ऐसे कार्य हैं, जब लोग करते हैं तो उन्हें देखकर हँसी निकल जाती है।

  • 1
What are you looking for?