Anuched on topic hamari nadhiyam aur ham in hindi

देश कोई भी हो। परन्तु किसी भी सभ्यता के पनपने के लिए नदियों का होना आवश्यक है। एक नदी मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नदियों के कारण मनुष्य को उपजाऊ भूमि प्राप्त होती है, जिससे मनुष्य जाति फलती-फूलती है। मनुष्य के दैनिक जीवन में पानी का महत्वपूर्ण स्थान है। उसे पीने से लेकर, नहाने तक में पानी की आवश्कता होती है। पानी के कारण ही वह जीवित है। यह मनुष्य के लिए ही नहीं पूरी में जीव-जन्तु, पेड़-पौधों के लिए आवश्यक तत्व है। इसकी आपूर्ति नदियों से ही होती है। भारत में तो नदियों के इसी गुण के कारण उसे माता की संज्ञा दी गई है। माता जिस तरह के बच्चे का लालन-पालन करती है, नदी भी वैसे ही मनुष्य का लालन-पालन करती है। मनुष्य के मुंडन से लेकर उसकी मृत्यु तक नदी कहीं न कहीं माँ के समान उसके साथ रहती है। 

भारत जैसा देश नदियों का देश कहलाता है। यह अनगिनत नदियाँ बहती हैं और पूरे भारत को सिंचती दिखाई देती है। भारत में गंगा, यमुना, जमुना, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, शतलुज आदि अनेकों नदियाँ विद्यमान हैं। पहाड़ों से कलकल बहती हुई, ये भारत को जोड़ती हैं। इसलिए इन्हें माँ के समान पूजा जाता है। ये हैं, तो हम हैं। इनके बिना जीवन संभव नहीं है।

  • 0
What are you looking for?