anuched on yuva pidi aur desh ka bhavishya?

युवा पीढ़ी हमारे देश का आने वाला भविष्य है। युवा पीढ़ी के कंधों पर ही देश की आधार शीला टिकी हुई है। यह पीढ़ी यदि आलसी और अकर्मठ है, तो देश का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। प्रश्न उठता है कि युवा पीढ़ी के क्या कर्तव्य होते हैं? देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और देश की प्रगति इनका मुख्य उद्देश्य है। आज की युवा पीढ़ी मौज-मस्ती से भरा जीवन चाहती है। नौकरी भी वह इसी तरह की चाहती है, जिससे उनके इस प्रकार के जीवन में विराम न लगे। देर रात तक पार्टियों में जाना और देर सुबह तक सोना उनका दैनिक जीवन है। नौकरी पर वह कार्य तो करते हैं, परन्तु वह सिर्फ अपने उद्देश्य पूर्ति हेतु होती है। उनके इस जीवन में परिवार और देश का कोई स्थान नहीं है। इनकी तरफ से उनकी जिम्मेदारी गौण है। युवाओँ का यह रवैया उचित नहीं है। अपने स्वार्थ से वशीभूत होकर यह देश के प्रति आँखें नहीं मूँद सकते हैं। यदि यही अपने कर्त्तव्यों से विमुख हो जाएँगे, तो यह स्वयं के भविष्य को भी उज्जवल नहीं कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा और उनके पालन-पोषण का भार भी इन्हीं पर होता है, परन्तु देश के प्रति कर्त्तव्य इससे भी महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें चाहिए कि स्वयं से आलसपन को दूर करे तथा कर्मठता से जीवन पथ पर बढ़ें और अपने परिवार के साथ देश को भी प्रगति के पथ पर ले जाएँ।

  • 49
What are you looking for?