can anyone explain me this lesson?

Hi Murli,
यह पाठ कठिन नहीं है। यह पाठ एक यात्रा-वृत्तांत है अर्थात लेखिका ने सिक्किम यात्रा के दौरान हुए अपने अनुभवों को हमें बताया है। लेखिका एक बार सिक्किम की राजधानी गंगतोक गई थी। गंगतोक से उन्होंने यात्रा आरंभ की थी। यूमथांग से होते हुए वह लायुंग गई और अन्त में कटाओ पर जाकर उनकी यात्रा समाप्त हुई। उन्होंने अपने इस वृत्तांत में सिक्किम की संस्कृति, वहाँ के लोगों का जीवन व उनके परिधान का वर्णन किया है। लेखिका ने हिमालय व उसकी घाटियों आदि का मनोरम वर्णन किया है। इस यात्रा ने लेखिका के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने इस वृत्तांत का नाम भी नेपाली भाषा में रखा है जो की एक नेपाली युवती द्वारा बोली जाने वाली प्रार्थना थी। 'साना साना हाथ जोड़ि' अर्थात 'छोटे-छोटे हाथ जोड़कर' प्रार्थना करती हूँ। उन्होंने इस वृत्तांत में प्रदुषण के प्रभावों पर प्रकाश डाला है साथ में उन्होंने सिक्किम के लोगों के मुश्किल भरे जीवन को भी हमारे सम्मुख रखा है।
आप को इस पाठ को समझने में मुश्किल हो रही है तो मेरे द्वारा दिए गए इस परिचय से शायद कुछ मदद मिले। आपको यह पाठ दुबारा ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
 
मैं आशा करती हूँ की आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 0
What are you looking for?