can anyone tell me the summary of pani ki kahani

'पानी की कहानी ' पाठ में लेखक रामचंद्र तिवारी जी ने पानी के उद्भव, उसकी संरचना और उसके रूपों आदि का सुंदर चित्रण किया है। यह विज्ञान विषय पर आधारित कहानी है। इस कहानी में पानी की विभिन्न अवस्थाओं का विवरण बड़े सरल तरीके से दिया गया है। पानी की कहानी में लेखक ने प्रयास किया है कि कहानी के माध्यम से बच्चों को पानी के विषय में संपूर्ण और सही जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। यह कहानी ओस की बूँद से आरंभ होती है। वह स्वयं को बचाने के लिए लेखक से सहायता मांगती है। लेखक के द्वारा उसके विषय में अनेक प्रश्न पूछे जाते हैं। वह उसकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए अपने विषय में बताना आरंभ करती है। वह उसे बताती है कि उसने कौन-कौन सी यात्राएँ तय की हैं। वह अपने विषय में और पृथ्वी के जन्म के विषय में विस्तृत जानकारी देती है। लेखक पानी के विषय में जानकर हैरत में पड़ जाता है। इस कहानी का उद्देश्य है कि बच्चों को सही जानकारी देकर उनके ज्ञान को बढ़ाना। यह एक जटिल विषय है, जिसको सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है।

  • 3

 well in that story the details of water are given nothing else..

the water cycle and everything...

  • 1

paani ki kahaani

  • 0
What are you looking for?