Can I get a short essay on importance of time in hindi in a easy language?

समय का हमारे जीवन से एक महत्त्वपूर्ण रिश्ता है। जब मनुष्य का जन्म होता है, तब से समय सदैव उसके साथ बना रहता है। उसके अंत समय पर ही उसके साथ उसका समय समाप्त हो जाता है। यद्यपि मनुष्य जन्म लेते हैं और मर जाते हैं, परन्तु समय निंरतर अपनी धूरी पर चलता रहता है। वह शांत, निश्चल भाव से बिना किसी भेद-भाव के निरंतर चलता रहता है। समय का कार्य मात्र वर्षों व दिनों को दर्शाने तक सीमित नहीं है। वह यह भी दिखाता है कि हमने अपने जीवनकाल में उसका (समय) सदुपयोग किया है या दुरुपयोग।
इस संसार में अरबों की संख्या में मनुष्य रहते हैं पर उनमें से कुछ ही समय का सदुपयोग कर उन्नति प्राप्त करते हैं। सभी मनुष्यों के लिए यह संभव नहीं होता क्योंकि वे अपने समय का मूल्य न जानकर उसका सदुपयोग नहीं कर पाते और उनका अपव्यय करते हैं। वे अपने संपूर्ण जीवन में इसी दु:ख से पीड़ित रहते हैं कि उन्होंने समय पर कुछ नहीं किया। ''अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत''। यदि समय को सही तरह से व्यवस्थित किया जाए तो अपने जीवन को एक नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे कई उदाहरण हम स्वयं के जीवन में देख सकते हैं जब एक क्षण की देरी से हमें कई महत्त्वपूर्ण अवसरों से हाथ धोना पड़ा हो। रोमियों यदि कुछ क्षण धैर्य को धारण कर स्थिति को समझता तो शायद न उसे अपने प्राणों से हाथ धोना नहीं पड़ता और न ही जूलियट को। इस कहानी का तब शायद इतना दु:खद अंत नहीं होता। किसी कार्य को करने के लिए लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए। ज़रा सी लापरवाही सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इससे समय तो बर्बाद होगा ही साथ में जो मेहनत बर्बाद होगी वो अलग।
हमें चाहिए कि हम समय का सदुपयोग करें। हर कार्य को निश्चित समय अवधि पर या पहले समाप्त करें ताकि बचें हुए समय में हम अपने अन्य कार्यों को पूरा कर सके।

  • 19
What are you looking for?