Can I get an essay on position of values in politics

मित्र हम कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। अपनी समझ से इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए। इससे आपका लेखऩ कौशल बढ़ेगा। 

वर्तमान भारतीय राजनीति आदर्श नहीं बल्कि भ्रष्ट है। आज की राजनीति का उद्देश्य देश का विकास नहीं है बल्कि स्वयं के हितोपूर्ति का उद्देश्य मात्र रह गई है। आज कोई भी व्यक्ति राजनीति में आना चाहता है, तो उसका उद्देश्य धन और शक्ति प्राप्त करना है। इनके माध्यम से वह स्वयं को शक्ति संपन्न और वैभवशाली बनाना चाहता है। देश के हित और विकास उसका उद्देश्य नहीं है। राजनीति में आने के लिए वह टिकटों को भी खरीदने से बाज़ नहीं आता है। भारत की राजनीति से जड़े अधिकत्तर नेता किसी न किसी आपराधिक मामले में लिप्त है। यदि कोई पार्टी सरकार बनाती है, तो उसके नेता मंत्री बनते ही। दीमक के समान देश को खोखला बनाना आरंभ कर देते हैं। आज हमारे सम्मुख हज़ारों घोटाले विद्यमान हैं। यह घोटाले कुछ हज़ार रुपयों के नहीं अपितु हज़ारों-लाखों-करोड़ों रूपयों का होता है। देश विकास पर खर्च होने वाले पैसे को यह मंत्री और नेता मिलकर अपने घर में भरते हैं। ऐसी राजनीति में जहाँ देश को कंगाल बनाने से नेता शर्माते नहीं है। वह भ्रष्ट ही कही जाएगी। वह ऐसे लोगों का आदर्श हो सकती है, जिन्हें धन और शक्ति का लोभ हो। परन्तु ऐसे लोगों के लिए यह भ्रष्ट है, जो देश को अपना सर्वस्व मानते हैं। यह एक पार्टी दूसरी पार्टी पर कीचड़ उछालती है।  परन्तु जब दूसरी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह लूट-खसोड़ में पहली पार्टी को पीछे छोड़ देती है। 

  • 1
What are you looking for?