Can I get TIT for TAT essay in HINDI.....

PLZ. 

एक कहावत सदियों से विद्यमान है जैसे को तैसा। अर्थात आपके साथ जो जैसा करता है, उसके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए। यह कारगर भी है। यदि कोई आपके साथ स्नेहपूर्ण या प्रेमपूर्ण व्यवहार करता है, तो आपको भी उसके साथ इसी प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। उसके साथ यदि आप विपरीत व्यवहार करते हैं, तो आप गलत कहलाये जाएँगे। ऐसे ही यदि कोई आपके साथ धोखा करे, तो उसे भी धोखे से जवाब देना चाहिए। क्योंकि यदि आप उसके साथ नरमी का व्यवहार करते हैं, तो उसे आपके साथ ऐसा करने की छूट प्राप्त हो जाती है और वह आपकी नेकनामी का गलत फायदा उठा सकता है। सारस और लोमड़ी की एक ऐसी ही कहानी है। एक लोमड़ी एक बार सारस पक्षी को खाने पर बुलाती है। वह उसकी मनपंसद खीर बनाती है। सारस लोमड़ी की मन ही मन प्रशंसा करती है। परन्तु जब वह भोजन करने बैठती है, तो लोमड़ी उसे प्लेट में खीर परोसती है। लंबी चोंच होने के कारण सारस कुछ नहीं खा पाता। लोमड़ी के व्यवहार से दुखी सारस लोमड़ी को खाने पर बुलाता है। लोमड़ी मन ही मन अपनी समझदारी और सारस की मुर्खता पर प्रसन्न होकर खाने के लिए पहुँच जाती है। सारस उसे दो बड़ी-बड़ी सुराहियों में भोजन परोसता है। लोमड़ी बड़ा प्रयास करती है परन्तु न उन्हें हिला पाती है और न उसमें रखा भोजन खा पाती है। इस प्रकार सारस उसे जैसे को तैसा जवाब देकर लोमड़ी को एक सीख देती है। लोगों की कुबद्धि को ठीक करने के लिए यह आवश्यक है। समाज ऐसे लोग विद्यमान हैं, जो दूसरों को अपने स्वार्थ के लिए प्रयोग करते हैं। जब तक इनकी बुद्धि को ठिकाने नही लगाया जाए, यह सुधरते नहीं है।  

  • 3
What are you looking for?