CAN U PLEASE GIVE ME AN ESSAY IN HINDI ON MY FAVOURITE TV SERIAL.REPLY SOON PLEASE..i need this badly as do noy watch tv serials

मित्र इस विषय पर आपको ही लिखना पड़ेगा। यह आपकी पसंद पर आधारित है। हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं बाकी आप स्वयं लिखने का प्रयास कीजिए।

मुझे महादेव सीरियल बहुत पसंद है। यह सीरियल मैं पिछले तीन महीनों से देख रही हूँ। इसके 250 भाग दिखाए जा चुके हैं। मुझे पहले भोलेनाथ के बारे में इतना पता था कि वह देवों में मुख्य देव कहे जाते हैं। परन्तु उन्हें किन कारणों से देव माना गया है यह इस सीरियल को देखने के बाद पता चला। इसमें महादेव के जीवन का सजीव चित्रण है। मौहित रैना ने शिव के पात्र में मानो जान डाल दी है तथा सोनरिका ने पार्वती के पात्र को साकार कर दिया है। मोनी रॉय ने सती के रूप में बहुत अच्छी भूमिका निभाई थी। यह सीरियल हर वर्ग के दर्शकों की पहली पसंद है। हमारे घर में सभी लोग इसे एकमत होकर देखते हैं। इस सीरियल के समय हम किसी दूसरे सीरियल को देखना पसंद नहीं करते हैं। नंदी का पात्र मुझे खासा आकर्षित करता है। कैलाश पर्वत का दृश्य दिखाने में निर्माता और निर्देशक ने खासी परिश्रम किया है। हर पात्र की वेशभूषा और संवाद मन को भाव-विभोर कर देता है। काली का एपिसोड देखते समय मेरे रोगटें खड़े हो गए थे। इसने मेरी धार्मिक आस्था बढ़ायी है तथा मेरे मन में उठने वाले प्रश्नों का बहुत सही सहज ढ़ंग से उत्तर दिया है। इसमें स्पेशल इफेक्ट का भी बड़ा सही प्रयोग किया गया है। इससे सीरियल के प्रति  आकर्षण बना रहता है और बच्चे भी इसे बड़े चाव से देखते हैं।  

  • 3

 you should know your TV serial.

  • -2
What are you looking for?