das sanskrit granth ke nam unke lekhak bhi?

मित्र हम आपको इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. कालिदास संस्कृत भाषा के महान साहित्यकार माने जाते हैं। अभिज्ञानशाकुन्तलम् उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति है।

2. भवभूति भी संस्कृत भाषा के सर्वश्रेष्ठ नाटककार व कवि कहे जाते हैं। महावीरचरितम, उत्तररामचरितम, मालतीमाधव

3. भारवि भी संस्कृत नाटक में अपनी रचना के कारण सर्वश्रेष्ठ कहे गए हैं। इनकी रचना किरातार्जुनीयम् महाभारत से ली गई है। जो शिव तथा अर्जुन के मध्य युद्ध पर आधारित है।

4. कवि माघ शिशुपालवध नामक रचना के रचियता हैं। इन्हें पण्डित कवि भी कहा जाता है। यह इनकी एकमात्र रचना है परन्तु इस रचना से ही इन्होंने अपनी योग्यता सिद्ध कर दी और संस्कृत साहित्य में सदा के लिए अमर हो गए।

5. दण्डी संस्कृत कवियों में मुख्य कहे जाते हैं। इनके विषय में बहुत जानकारियाँ प्राप्त नहीं है। परंतु सर्वसम्मति से इनकी तीन रचनाएँ कही जाती हैं; दशकुमारचिरत, काव्यादर्श तथा अवन्तिसुंदरीकथा। 

6. श्रीहर्ष का नाम भी संस्कृत साहित्य में बेजोड़ है। ये अलंकृत शैली के बेजोड़ कवि माने जाते हैं। नैषधचरित, खण्डन-खण्ड-खाद्य इनके प्रमुख ग्रंथ कहे जाते हैं।

  • 8
What are you looking for?