essay in hindi on agar vidhyalay na hote

विद्यालय ऐसा स्थान है, जहाँ विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं। विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा ही विद्यार्थी ज्ञान के सागर से अवगत हो पाते हैं। एक विद्यार्थी ज्ञान के माध्यम से ही अपने सुनहरे भविष्य की नींव रखता है। हर मनुष्य के जीवन में विद्यार्थीकाल स्वर्णयुग के समान होता है। एक देश के विकास के लिए विद्यालय ही ऐसा स्थान है, जहाँ बच्चे सभ्य तथा संस्कारी बनते हैं। सोचे यदि विद्यालय नहीं होता तो इन बच्चों का क्या भविष्य? यहाँ तक की देश का क्या भविष्य होता? जैसे इमारत के निर्माण के समय नींव का मजबूत होना आवश्यक है, वैसे ही देश तथा बच्चे के विकास के लिए विद्यालय का होना आवश्यक है। आज भारत में अनेकों विद्यालय खुले हुए हैं। परन्तु रास्तों पर ऐसे बच्चों को देखकर मन दुखी हो जाता है, जो किसी न किसी कारणवश शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। वे भीख माँगने, चोरी करने तथा छोटे-छोटे स्थानों में कार्य करने के लिए विवश होते हैं। ऐसी स्थिति तब है, जब हमारे आस-पास विद्यालय उपस्थित हैं। यदि सोचिए एक भी विद्यालय न हो, तो यह स्थिति कितनी भयंकर हो जाएगी। विद्यालय का कार्य है बच्चों के भविष्य का निर्माण करना, उन्हें सद्मार्ग पर चलाना उनके व्यक्ति का निर्माण करना। इसकी अनुपस्थिति से हमें कितनी हानी होगी यह पता चल जाता है।

  • 8
What are you looking for?