essay on : parishram ka mahatva
हम आपको इस विषय में महत्वपूर्ण बिन्दू लिखकर दे रहे हैं। इस आधार पर आप स्वयं निबंध लिखने का प्रयास कीजिए-
(1) परिश्रम व सफलता का आपस में बड़ा गहरा संबंध है। हमें तभी सफलता मिलती है जब हम परिश्रम करते हैं।
(2) परिश्रम से मनुष्य सदैव मेहनती बना रहता है, परिश्रम जीवन को गति प्रदान करता है। यह मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्व रखता है।
(3) परिश्रम की उपेक्षा मनुष्य को निकम्मा व असफल बना देती है।
(4) परिश्रम समस्त कठिनाइयों से निकालने में समर्थ होता है।
(5) परिश्रमी मनुष्य भाग्य के भरोसे नहीं बैठे रहते हैं।
(6) परिश्रम के दम पर कई महान विभूतियों ने अंसभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। (उनके नाम लिखने हैं।)
(7) जिस देश में लोग परिश्रम करते हैं, वह देश उन्नति, विकास और सफलता के शिखर पर खड़ा रहता है।