essay on 'kisi mele ka ankho dekha varnan' according to the outline given in hindi vayakan.

मित्र दृश्य पर लिखना आसान होता है। आपने कभी न कभी इन सभी स्थानों पर गए होगें। आपको उस समय जो भी याद हो उसे अपने शब्दों में लिख दीजिए। मित्र जब तक आप स्वयं लिखने का प्रयास नहीं करेगें, तब तक आपको लिखना नहीं आएगा। यदि आपने किसी एक भी दृश्य में लिख दिया, तो देखना अन्य सभी विषयों पर लिखना सरल हो जाएगा।

हम आपको एक उदाहरण दे रहे हैं। इसे पढ़िए और अन्य विषयों पर लिखने का प्रयास करें-

एक बार मैं मेला देखने गया था। हमारे घर के पास दीवाली मेला लगा था। एक बड़े विशाल मैदान में इस मेले का आयोजन किया गया था। वहाँ स्थान-स्थान पर विभिन्न प्रकार के झूले लगे हुए थे। उन झूलों पर बच्चे बड़े मज़े से झूल रहे थे। मेले के चारों ओर कई खाने तथा सुंदर वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। मैं अपने परिवार और मित्रों के साथ वहाँ गया हुआ था। हमने देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। हमने विभिन्न तरह के खेलने-कूदने के सामान भी लिए। मैं मित्रों के साथ हर झूले पर झूला। माताजी ने वहाँ से अपने लिए एक सुंदर हाथ की बनी साड़ी खरीदी। पिताजी ने घर के लिए सुंदर चित्र और सामान खरीदा। पूरा दिन और रात उस मेले का आनंद उठाया।

  • 11
What are you looking for?