Essay on summer season in hindi and what is the importance of summer season in all the seasons

मित्र हम आपको इस विषय पर आरंभ करके दे रहे हैं। विषयवस्तु को आधार बनाकर स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें। इससे आपका लेखन काैशल बढ़ेगा। 
ग्रीष्म ऋतु बड़ों के लिए ही नहीं बच्चों की भी बहुत प्रिय ऋतु मानी जाती है क्योंकि बच्चों के विद्यालयों में 2 महीनों का अवकाश घोषित कर दिया जाता है। बच्चों का अधिकतर समय इस ऋतु में अवकाश खेल-कूदने और घूमने में व्यतीत होता है। ग्रीष्म ऋतु क्रीड़ा करने के लिए सबसे अच्छी है। कई स्थानों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। तैराकी का आनंद इस ऋतु में बड़े आनंद से लिया जा सकता है। यह ऋतु तैराकी की प्रतियोगिता के लिए सबसे उचित मानी जाती है। इस ऋतु में हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सामान्य रहता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
यह ऋतु रोगाणु पनपने के लिए अच्छी होती है, जिसके कारण पेट से संबधित बीमारियाँ इस ऋतु में अधिक होती है। इस ऋतु में अत्यधिक गरमी के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस ऋतु में मौसमी फल जामुन, शहतुत, आम, खरबूजे, तरबूज आदि फलों की बहार आई होती है। अत्यधिक गरमी के कारण लोग परेशान व बेहाल हो जाते हैं। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग इस समय नींबू का पानी, लस्सी बेलपथरी का रस पीकर गरमी को दूर भागने का प्रयास करते हैं।
ग्रीष्म ऋतु में जन-जीवन अत्यधिक गरमी के कारण अस्त-व्यस्त हो जाता है। दोपहर के समय बाहर निकलना कठिन हो जाता है। धरती तवे के समान तपती हुई सी प्रतीत होती है।.........................

  • 1
What are you looking for?