garmi par lekh chahiye

नमस्कार मित्र!
ग्रीष्म ऋतु अपने नाम के अनुसार गर्म व तपन से भरी मानी जाती है। इस ऋतु में रातें छोटी व दिन लम्बे होते हैं। यह ऋतु रोगाणु पनपने के लिए अच्छी होती है, जिसके कारण पेट से संबधित बीमारियाँ इस ऋतु में अधिक होती है। इस ऋतु में अत्यधिक गरमी के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस ऋतु में मौसमी फल जामुन, शहतुत, आम, खरबूजे, तरबूज आदि फलों की बहार आई होती है। अत्यधिक गरमी के कारण के लोग परेशान व बेहाल हो जाते हैं। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग इस समय नींबू पानी, लस्सी बेलपथरी का रस पीकर गरमी को दूर भागने का प्रयास करते हैं।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • -1
What are you looking for?