स्त्री- पुरुष मे लिंग-भेद की इस समस्या को  दूर कने के लए आप क्या करेंगे ? निबंध लीकिए

ma'm plz give some suggestions & imp. point fpr this nibandh
plz before 4th of jan

नमस्कार मित्र,

इस विषय में आपको आवश्यक तथ्य भेज रहे हैं। इस आधार पर आप स्वयं निबंध लिखने का प्रयास करें।

१. भूमिका- इसमें आप इस तरह लिखिए समाज में स्त्री-पुरुष लिंग भेद प्राचीनकाल से चला आ रहा है। स्त्रियों को उनके शारीरिक गठन के कारण सदैव कम आँका जाता है। इसका परिणाम अन्य स्थानों पर भी उनकी योग्यता, उनके कौशल और गुणों को अनदेखा किया जाता है। स्त्री, समाज की आधारशीला है। यदि वह हट जाए तो समाज का चिह्न शेष न रहे।

२. विषय विस्तार में आप इस बिन्दुओं पर लिखिए-१. समाज में इनमें किस तरह का भेद किया जाता है। २. स्त्री में इस भेद के क्या परिणाम हो सकते हैं या होते हैं। ३.इस भेद को मिटाने के लिए हमें निम्नलिखित कदम उठाने आवश्यक है:- १. स्त्रियों को समाज में पुरुषों के समान अधिकार दिए जाने चाहिए। स्त्रियों को पुरुषों के समान शिक्षा का अधिकार दिया जाना चाहिए। कानून में ऐसे नए प्रावधान जोड़ने चाहिए, जो स्त्री को पुरुष के समान खड़े करने में सहायता प्रदान करे। माता-पिता को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि भेदभाव घर से ही आरंभ होता है।

३. उपसंहार में सारे निबंध का निचोड़ दीजिए। 

  • 0
What are you looking for?