माता पिता की आर्थिक स्तिथि को देखते हुए ओनी मांगे रखना हर बच्चे का कर्त्तव्य है | क्या आप इस बात से सहमत है |

need a very long answer

मित्र आपका प्रश्न स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आपसे निवेदन है, कृपया इसे जाँचकर दोबारा हमें लिखकर दें। हम तभी आपकी सहायता कर पाएँगे। यदि आपका प्रश्न 'माता-पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी माँगे रखना हर बच्चे का कर्तव्य है ' है, तो आप इस प्रकार उत्तर लिख सकते हैं-
बच्चों को सदैव अपने माता-पिता की आर्थिक स्थिति के अनुसार ही कोई भी वस्तु माँगना चाहिए।इससे उन पर दबाब नहीं बनता है। माता-पिता बच्चों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, चाहे वह अमीर हो या गरीब। सभी माता-पिता अपने बच्चों की जरूरत एवं इच्छा पूरा करना चाहते हैं। परंतु प्रत्येक माता-पिता ऐसा कर पाएँ यह संभव नहीं है। कई माता-पिता लाख प्रयास करने के बावजूद भी बच्चों की माँग पूरी नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में वे अपने आप को कमज़ोर एवं हीन मानते हैं। बच्चों को उन्हें इस स्थिति से निकालने का प्रयास करना चाहिए।इसके लिए हमेशा उन वस्तुओं की माँग करनी चाहिए, जो उनके लिए अधिक आवश्यक हो। इसके अलावा कई माता-पिता अपने बच्चों की हर उचित-अनुचित माँग पूरी कर देते हैं। उनका ऐसा करना गलत है। क्योंकि इससे बच्चों की माँग बढ़ती जाती है। अपने माता-पिता से कुछ माँगना गलत नहीं है। परंतु फिर भी उन्हें उसी वस्तु की माँग करनी चाहिए, जो आवश्यक हो। आवश्यकता से अधिक वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। इससे उनके पूरे परिवार को लाभ होगा।
 

  • 1
What are you looking for?