मानव के विकास में विज्ञान का योगदान पर अनुच्छेद लिखिए

मानव के विकास पर विज्ञान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मनुष्य का विकास ही विज्ञान के कारण हो पाया है। जहाँ विज्ञान ने पैर पसारे वहीं-वहीं मनुष्य विकसित होता गया है। आज हर सुविधा मनुष्य के कदमों पर है। कुछ घंटे में हज़ारों मील दूर रहने वाले किसी अपने के पास जा सकते हैं। चाँद की यात्रा कर सकते हैं। अन्य ग्रहों और तारों की तस्वीरें पृथ्वी में बैठे-बैठे खींच सकते हैं। मनुष्य ने समुद्र का सीना चीर के विशाल सेतु खड़े कर दिए हैं। आज मनुष्य ने विज्ञान के कारण ही आकाश, पाताल और धरती पर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है। एक समय था जब महामारियों के कारण गाँव के गाँव उजड़ जाते थे। बीमारी के कारण ही हज़ारों मनुष्य काल का ग्रास बन जाते थे। विज्ञान के कारण ही उन बीमारियों को जड़ से उखाड़ा जा सका है। आज मनुष्य ने हैजा, प्लेग, चेचक जैसी बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंका है। चिकित्सा के क्षेत्र में चमत्कारी क्रांति विज्ञान के कारण ही संभव हो पाई है। मानव सभ्यता को बढ़ाने और मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए विज्ञान का ही योगदान है।

  • 1
What are you looking for?