मुझे इंटरनेट पर डीबेट के लिए कुछ संकेत बिंदु चाहिए (पक्ष विपक्ष दोनों) ।

इंटरनेट पर बहुत संभावनाएँ उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के लिए तो यह बहुत आवश्यक है। उन्हें किसी भी क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारी यहाँ से प्राप्त हो जाती हैं। आज विभिन्न देशों में फैले अपने कार्यालयों का संचालन एक ही स्थान पर इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है। इंटरनेट असीम सूचनाओं का भंडार, सस्ता, शीघ्रता से पहुँचने वाला, मनोरंजन से भरपूर है और यही इसकी विशेषताएँ भी हैं। इसमें नौकरियों की भी बहुत अच्छी संभावनाएँ मौजुद हैं।

कई असमाजिक तत्वों द्वारा इंटनेट का दुरूपयोग किया जा रहा है। कुछ लोग वायरस के द्वारा महत्वपूर्ण वेब साईटों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं या फिर कंप्यूटर को हेक करके महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। कई हेकरों द्वारा बैकों में सेंघ लगाई जाती है। यह किसी देश की अर्थव्यवस्था और उसकी सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इंटरनेट में बढ़ रहे इस तरह के अपराधिक मामलों के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम के अंदर इस तरह के अपराधों को देखा जाता है। इन सबके बावजूद इंटनेट के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। यह आज के युग की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

  • 0
What are you looking for?