I need an essay on the topic 'kerala' in hindi.

हम आपको पूरा निबंध लिखकर नहीं दे सकते हैं। आपकी सहायता के लिए कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। बाकी जानकारी आप स्वयं एकत्र करके निबंध को पूर्ण कीजिए।

केरल भारत का एक राज्य है। यह भारत के दक्षिण में स्थित है।  तिरुवनंतपुरम इसकी राजनधानी है। यहाँ पर अधिकतर लोग मलयालम बोलते हैं। 38863 इसका कुल क्षेत्रफल है। सन 1956 में एक जुलाई को केरल ने राज्य का दर्जा ग्रहण किया। केरल में नदियाँ का जाल बिछा हुआ है। जहाँ एक तरफ अरब सागर लहरा रहा है, वहीं दूसरी ओर ४४ नदियाँ केरल में जाल फैलाए हुए है। केरल चूंकि भूमध्य रेखा के बहुत ही पास है। अतः यहाँ का मौसम बहुत गर्म है। जलवायु के कारण केरल में भारी वर्षा होती रहती है। नदियों की अधिकता और भारी वर्षा के कारण यहाँ बाढ़ की स्थिति बनी ही रहती है। भारत के दो राज्य  कर्नाटक व तमिलनाडु इसके पड़ोसी राज्य हैं। केरल में नारियल, मसाले, चावल, काजू तथा कॉफी की फसल बहुतायत में होती है। केरल का प्राकृतिक सौंदर्य मनोहारी है। लोग दूर-दूर से केरल में भ्रमण करने आते हैं। यहाँ रबड की फसल भी बहुत अच्छी होती है। पूरे भारत में अस्सी प्रतिशत रबड की फसल केरल से ही प्राप्त होती है।

  • 7
केरल  भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है।  यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पडोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोडकर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया।

<like pls>
  • 6
What are you looking for?