i want a essay on himalaya and its surroundings in hindi

its urgent plz help me

मित्र नेट से आपको हिमालय पर बहुत सी जानकारियाँ हिन्दी में प्राप्त हो जाएगी। कृपया आप उसमें देखिए। आपकी सहायता के लिए हम इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं-

हिमालय भारत की उत्तर दिशा में स्थित है। इसका भारतीय इतिहास में गौरवपूर्ण भूमिका रही है। यह सदियों से भारत के लिए प्रहरी का काम कर रहा है। भारत की जलवायु इसी की देन है। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण और महाभारत में इसका उल्लेख मिलता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि यह सदियों से भारतीयों के लिए पूजनीय रहा है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में इसे देवता का नाम दिया गया है। माता पार्वती तथा गंगा इनकी ही पुत्रियाँ थीं। हिमालय भारतीयों के जीवन में रच बस गया है। जब एक भारतीय अपने देश का वर्णन करता है, तो सर्वप्रथम हिमालय का नाम लेता है। यह देश की जलवायु को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि यह देश की जल व्यवस्था का भी मुख्य स्रोत है। इसकी तलहटी में बहुत सी दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं, जिससे असाध्य रोगों से मुक्ति पायी जा सकती है।  इसमें स्थित चोटियाँ संसार की उच्चतम चोटियों में से एक हैं। एवरेस्ट इसी में से एक है। हिमालय में 100 पहाड़ मौजूद है। इनका क्षेत्रफल 1200 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसमें भारतीयों के विभिन्न तीर्थ स्थल अमरनाथ, बद्रीनाथ, गोमुख, केदारनाथ इत्यादि विद्यमान है।

  • 6
What are you looking for?