I want a paragraph in hindi on christmas celebration

क्रिसमस ईसाई का त्योहार है। पूरे विश्व में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह वर्ष के अंतिम माह 25 दिसंबर को मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन 2000 ईसा पूर्व ईसा मसीह का जन्म बेथहेलम में फिलिस्तीन के समीप हुआ था। जनश्रुति के अनुसार ईसा मसीह की माता मदर मेरी और पिता जोसफ जनगणना कराने हेतु बेथहेलम गए थे। उन्हें वहाँ ठहरने के लिए कोई स्थान नहीं मिला। विवश्ता वश उन्हें एक अस्तबल में रात गुजारनी पड़ी। वहीं रात में उनका जन्म हुआ। अत: यह दिवस ईसाइयों के लिए बहुत ही पवित्र और खास है। इस दिन गिरजाघरों की शोभा देखने योग्य होती है। वहाँ पर सजावट की जाती है तथा विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियाँ जलायी जाती हैं। ईसाई परिवार इस दिन नए वस्त्र खरीदते हैं तथा घरों में विभिन्न प्रकार की पेस्ट्री तथा केक बनाते हैं। अपने सगे-संबंधी तथा मित्रों को केक तथा उपहार देते हैं। यूरोप के देशों में तो इस उपलक्ष्य पर घर-घर में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। इसे विभिन्न तरह की रंग-बिरंगी सजाने की वस्तुओं से सजाया जाता है। सांताक्लाज बना हुआ व्यक्ति बच्चों को विभिन्न तरह की टॉफियाँ तथा उपहार बाँटता है। आधी रात के समय चर्च घंटियों के स्वर से भर जाता है, जो इस बात का प्रतीक है कि ईसा मसीह के जन्म का समय हो चुका है। लोग प्रार्थना कर ईसा मसीह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।  

  • 1
What are you looking for?