I want an essay on khel bhawna in hindi. It has to be around 150 words.

मित्र हम एक विषय पर लिखकर दे रहे हैं। दूसरे पर आप स्वयं लिखने का प्रयास करें-

युवा आज खेलों के माध्यम से उज्जवल भविष्य भी पा रहे हैं। खेलों को व्यवसाय के रूप में अपनाने से युवा देश-विदेश में यश और धन दोनों कमा रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए हम खेलों के महत्व को नकार नहीं सकते हैं। आरंभ में खेल मात्र मनोरंजन का साधन हुआ करते थे। लोग अपने मनोरंजन हेतु खेलते थे। परन्तु समय के साथ इसमें परिवर्तन हुआ है। परन्तु युवाओं में खेल भावना एक दूसरे रूप में विकसित हो रही है और वह है धन और यश। राष्ट्र की भावना तथा खेल भावना जैसे हवा हो गई है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में धन, यश आदि को लाना उचित नहीं है। इससे खेल भावना में बहुत प्रभाव पड़ता है। हम अपने लिए खेलने लगते हैं और परिणाम हमारे खेल में दिखाई देता है। आई.पी.एल. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज इसके माध्यम से खिलाड़ी अपनी बोली लगवाते हैं। वह आनंद और लोगों के लिए नहीं बल्कि अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए खेलों को खेलते हैं। जबसे खेलों में व्यवसाय ने प्रवेश किया है, तबसे इसका स्वरूप बदल गया है। खेलों में भविष्य तलाशना गलत नहीं है परन्तु उसमें पूरी तरह स्वार्थ हावी हो जाए, यह भी उचित नहीं जान पड़ता है। हमें चाहिए कि हम खेल भावना का सम्मान करना चाहिए क्योंकि एक खिलाड़ी के साथ देश तथा उससे जुड़े लोगों की भावना भी विद्यमान होती है। उन्हें अनदेखाकर मात्र स्वयं के लिए खेलना उचित नहीं होता है।

  • -3
What are you looking for?