I WANT ESSAY ON TOPIC - MOBILE A BOON OR CURSE IN HINDI.
मोबाइल फोन के लाभ और हानियाँ
आज मोबाइल के रूप में जो क्रान्ति आई है, मनुष्य की खोजों का परिणाम है। पहले वह पत्र व तार के माध्यम से सन्देश भेजता था परन्तु मोबाइल का आविष्कार होने से वह कभी भी व कहीं से भी सुविधापूर्वक अपने सगे-सम्बन्धियों से बात कर सकता है। अब तार वाले टेलिफोनों से उसका पीछा छूट गया है। हर समय ऐसे फोनों को अपने साथ रखना उसके लिए सम्भव नहीं था। आज वह किसी भी स्थान चाहे वह देश हो या विदेश, पहाड़ी इलाका हो या मैदानी हर जगह फोन लेकर जा सकता है व बात कर सकता है। मोबाइल फोन ने आपस की दूरियों को समाप्त कर दिया है। विज्ञान के कारण आज यह मात्र बात करने का उपकरण नहीं है अपितु उसके अंदर और तकनीकी बदलाव कर इसे इतना आधुनिक बना दिया गया है कि हम इसके माध्यम से विभिन्न अवसरों की फोटो व विडियो रिकाडिंग कर सकते हैं। जहाँ चाहे वहाँ रेडियो का मज़ा इस उपकरण के माध्यम से ले सकते हैं। मोबाइल के ज़रिये हम ई-मेल कर सकते हैं व अपने कार्यालय को इसके माध्यम से सुचारू रूप से चला सकते हैं। यदि कोई विपत्ति आन पड़े तो मोबाइल के माध्यम से तत्काल सहायता के लिए किसी को बुला सकते हैं। ये हर कदम पर हमारे लिए बहुपयोगी बन गया है। इसके विपरीत इसकी कुछ हानियाँ भी हैं- इसके अत्यधिक प्रयोग से मनुष्य की सुनने की शक्ति पर असर पड़ता है। लोग आजकल मोबाइल पर अधिक बात करते हैं और उस पर अधिक रेडियो सुनते हैं। ज्यादातर समय कान पर लगे रहने के कारण मनुष्य की श्रवण शक्ति कमज़ोर होने लगती है। मोबाइल से ऐसी तरंगें निकलती हैं, जो मनुष्य के लिए हानिकारक है। मोबाइल शरीर के जिस हिस्से के अधिक संपर्क में रहता है, वहाँ पर इन तरंगों का घातक असर पड़ता है। कई लोग कमीज़ की जेब पर मोबाइल फोन रखते हैं, इस कारण उन्हें ह्दयरोग की संभावना बढ़ जाती है। कई जगहों पर