jeevan me samay niyojanki aavashyakta kyaa hai?

नमस्कार मित्र!
मित्र हमारे जीवन में समय नियोजन की बहुत आवश्यता होती है क्योकि  समय अपनी गति से बढ़ता रहता है। यह वह पहिया है, जो कभी रूकता नहीं है। यह निरन्तर चिरकाल से यूहीं चल रहा है और आने वाले समय में भी ऐसे ही चलता रहेगा। जो इसका सदुपयोग कर लेता है, वही जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझते, उनके जीवन मे अंधकार ही अंधकार होता है और जो समझते हैं, वो जीवन के रहस्य को जान लेते हैं। समय के अनुसार चलने से संसार का कठिन से कठिन कार्य सुगम हो जाता है। समय का सदुपयोग करने से साधारण से साधारण व्यक्ति भी महान बन जाता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, सफलता उसके कदम चूमती है। इसलिए समय का नियोजन करना आवश्यक होता है। इस तरह हम समय को बांधकर उसका सदुपयोग करते हैं और हर कार्य समय पर पूरा कर पाते हैं। नियोजन सबसे कारगर उपाय हैं। इस तरह समय नष्ट नहीं होता है। उसके एक-एक पल का नियोजन करके हम हर कार्य के लिए समय निश्चित कर देते हैं। जो समय अनुसार काम करने की आदत डाल लेते हैं, उनके सभी कार्य पूरे हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति अपना सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन सफलतापूर्वक जी पाते हैं। समय का सदुपयोग करने वाले पठन-पाठन, खेल, व्यायाम, सामाजिक उत्सव, मनोरंजन, चिंतन-मनन सबके लिए समय निकाल पाते हैं। वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का आनन्द लेते हैं। 

आप इसके अलावा भी अपने प्रश्न हम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द उनके उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
​धन्यवाद...............

 

  • 2
What are you looking for?