"kaal vibhajan" ka meaning kya hai, aur "chaaya vaadi shaili" kya h?????

नमस्कार मित्र!
 
काल विभाजन यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, काल और विभाजन। काल का अर्थ होता है समय और विभाजन का अर्थ होता है विभक्त, टुकड़े या अलग करना। इसका अर्थ हुआ समय के टुकड़े करना। अब यह प्रश्न उठता है समय के टुकड़े कैसे किए जा सकते हैं। इसका जवाब है, जो समय बीत चुका है उसे अलग-अलग भागों में बाँट लेते हैं और उनका नाम रख देते हैं। इसे ही काल विभाजन कहते हैं। जैसे- भक्तिकाल, रीतिकाल इत्यादि।
 
छायावादी शैली- छायावाद एक हिन्दी साहित्य की काव्यधारा का नाम है। इस काव्यधारा ने काव्य लिखने की पुरानी शैली को तोड़कर एक नई शैली का विकास किया था। यह थी मुक्तक काव्य धारा। पहले जो भी कविता लिखी जाती थी वह छंदोबद्ध (श्लोकबद्ध या पद) रूप में हुआ करती थी। परन्तु इन कवियों ने इस परपंरा को तोड़कर कविता को मुक्त रूप से लिखना आरंभ किया था। इसमें जयशंकर प्रसाद, निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी मुख्य आधार स्तंभ माने जाते हैं जिन्होंने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए नई काव्य शैली का निर्माण किया, यही छायावादी शैली कहलाई।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 1

 hey plz smbdy help me.....

  • 0

 thankyou....

  • 0
What are you looking for?