"Kisan aathmahatya ke liye majboor "   ( farmers forced to commit suicide ") can anyone plzzzz send me an essay in hindi on this topic really really quick

नमस्कार मित्र,

भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। हमारे देश की समृद्धि और सपन्नता का मुख्य श्रेय कृषि को ही जाता है। भारत में कृषि का बहुत ही महत्व है। यह कृषकों की धरती है। हमारी सत्तर प्रतिशत जनसंख्या गाँवों की है। हमारे देश में किसान को आदर की दृष्टि से देखा जाता है। हमारे देश की समस्त खाद्यापूर्ति संबंधी आवश्यकताएँ किसानों द्वारा पूरी की जाती है। उनके द्वारा ही अन्न, सब्जियाँ, फल इत्यादि उगाए जाते हैं। भारतीय किसान पूरा-पूरा साल खेतों में अन्न और अन्य वस्तुओं को बोने में लगा देता है। हर मौसम में वह अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री उगाता है। उसका जीवन अत्यन्त श्रम से युक्त होता है। एक किसान को विश्राम का सुख ही नहीं मिलता है। प्रात:काल से उसकी दिनचर्या आरंभ होती है और देर रात तक चलती रहती है। वह साधारण जीवन व्यतीत करता है। पूरे देश के लिए भोजन उपलब्ध करवाने वाले ये किसान सादी रोटी में ही जीवनयापन करते हैं। इनको अपने श्रम का आधा भाग भी नहीं मिलता है। नौबत यह आती है कि इन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है। इतने परिश्रम से कमाया गया अन्न इनसे कौड़ियों के दामों में खरीद लिया जाता है और बाज़ारों में ऊँचे दामों पर बेचा जाता है। अन्न को उगाने के लिए इन्हें बीजों, खाद और हल आदि सामग्री के लिए इन्हें महाजनों के हाथों उधार लेना पड़ता है। हमारे देश में विडंबना देखिए कि किसान पाँच-दस हज़ार की रकम न चुका पाने के लिए आत्महत्या कर लेता है। क्योंकि इस रकम के कारण उसका घर जमीन महाजनों द्वारा जब्त कर लिए जाते हैं। ये हमारे देश के लिए शर्म की बात है।

  • 2
What are you looking for?