Kiwi parvatiye sathal kijaankarike bare me likho

मसूरी-  मसूरी भारत का एक प्रमुख पर्वतीय स्थल है। यह भी अंग्रेज़ों के द्वारा बसाया गया था। यहाँ पर ऊँचे-ऊँचे देवदार के वृक्ष, ऊँचे-ऊँचे पर्वत और छाई हरियाली मन को मोह लेती है। मसूरी के मौसम का अपना ही मज़ा है। वहाँ अचानक कोहरा छा जाता है, अचानक बारिश पड़ने लगती है और अचानक ही मौसम साफ़ भी हो जाता है। दिल्ली से यहाँ पर सीधी बस जाती है। दिल्ली से बस लाइब्रेरी रोड़ में यात्रियों को छोड़ती है। जो मॉल रोड़ पर स्थित है। यहाँ पर ही अनेक होटल तथा बाज़ार विद्यमान है। यात्रियों की यहीं पर रहने खाने की व्यवस्था हो जाती है। यहाँ लाइब्रेरी रोड़ पर धर्मशाला है, जहाँ यात्री रूक सकते हैं। लाइब्रेरी से ही कैम्टी फॉल, कंपनी गार्डन और लाल टिब्बा जैसी जगह घूमने जाया जा सकता है। वहाँ की चहल-पहल और शोभा देखते ही बनती थी। मॉल रोड़ खरीदारी और मौज़-मस्ती करने का स्थान है। माल रोड बनी एक बुक स्टॉल पर प्रसिद्ध अंग्रेजी के लेखक 'रस्किन बाँड' से मिलने का अवसर प्राप्त होता है।

  • 0
What are you looking for?