kya kichad gandagi hai? ek gadyansh(paragraph) mein uttar dijiye.

नमस्कार मित्र,

यथार्थ में कीचड़ को गंदगी माना जाता है। वे मिट्टी और ठहरे हुए पानी का ढेर होता है, जिसके अंदर और भी गंदे तत्व सम्मलित होते हैं। अधिक दिनों तक पड़े रहने के कारण इसमें से दुर्गंध आने लग जाती है। उसका रंग भी अजीब सा हो जाता है। उसके पास से निकलना या समीप खड़े रहना कठिन हो जाता है। यदि इसके छीटें शरीर पर पड़ जाएँ, तो बीमारी होने का खतरा बना रहता है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए तो इस प्रकार का कीचड़ बहुत ही खतरनाक होता है। शहरों में तो कीचड़ की निकासी का प्रबंध बहुत जल्दी कर दिया जाता है क्योंकि इसमें कई तरह के कीट-पतंगें पलते हैं, जो महामारी के कारक होते हैं। मच्छर-मक्खियों  के पनपने के लिए कीचड़ सबसे उपयुक्त हैं। इनसे हैज़ा, मलेरिया, डेंगू, डायरिया, पेचीश  इत्यादि बीमारियाँ हो जाती है।

  • 8
What are you looking for?