mobile ki duniya me gum hota vidyarthi jeevan(in hindi)....anuched lekhan....plzz reply asap..

मोबाइल आज हर किसी की आवश्यकता बन गया है। गरीब से लेकर अमीर तक की जेब में मोबाइल देखा जा सकता है। मोबाइल कंपनियों अपने प्रयासों से इसे सबकी पहुँच तक बना दिया है। जहाँ इसके महत्व अनगिनत है, वहीं इसके दुष्परिणाम भी कम नहीं है। विद्यार्थियों के लिए तो यह ऐस वस्तु है, जिसके बिना वह जी नहीं सकते है। चौबीसों घटों फोन पर बात करते रहना, नहीं तो इसमें आनलाइन रहना, बचे समय में गाने सुनते रहना ही उनका जीवन है। वे इसके रहते खेल में ध्यान नहीं देते, पढ़ाई से पल्ला झाड़ते नज़र आते हैं। इस प्रकार वह मोबाइल के अंदर गुम होते जा रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो देश का भविष्य पतन के गर्त में गिरता चला जाएगा। यह सही है कि मोबाइल उनके जीवन के अकेलेपन को समाप्त करता है, परन्तु उसी में अपने अस्तित्व को मिटा देना समझदारी नहीं है।

  • 9
What are you looking for?