MOR (RASHTIYA PAKSHI)

नमस्कार मित्र!
हम आपको मोर के विषय में जानकारी दे रहे हैं। आप इस जानकारी के आधार पर और विस्तार से लिख सकते हैं।
मोर
मोर एक बहुत ही सुंदर पक्षी है। यह इतना सुंदर है कि इसे पक्षियों का राजा कहते हैं। इसकी गर्दन लंबी होती है। इसके सिर पर कलगी होती है। इसके पंख बहुत सुंदर व रंग-बिरंगे हैं। पंखों का रंग हरा होता है और इस पर सफेद, नीले गोल छल्ले से बने रहते हैं, जो बहुत लुभावने लगते हैं। इसका पूरा रंग चमकदार, नीला, हरा मिला हुआ होता है। जब यह वर्षा ऋतु में पंख फैलाकर नाचता है तो बहुत ही सुंदर लगता है। परंतु इस सुंदर पक्षी के पैर बहुत ही भद्दे होते हैं। यह कीड़े-मकोड़े, साँप, फल, कंद-मूल व अनाज के दाने खाता है। यह सर्वहारी पक्षी है। यह 5 से 6 अंडे देता है। मोर के समान मोरनी के सुंदर पंख नहीं होते हैं। मोर शांत स्वभाव का पक्षी होता है। यह ज्यादा ऊँचाई तक उड़ नहीं सकता है। यह पूरे भारत में पाया जाता है परन्तु उत्तर भारत में इसकी संख्या ज्यादा होती है। इसकी सुंदरता और मनमोहक नृत्य के कारण इसे राष्ट्रीय पक्षी बनाया गया है।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0
What are you looking for?