nibandh on aadhunik banne ke liye aengreji aavshak

मित्र आधुनिक बनने के लिए कभी भाषा ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है। आधुनिकता  का संबंध सोच से है किसी भाषा से नहीं है। यदि यूरोपीय देश आधुनिक है, तो यह आवश्यक नहीं है कि हम अंग्रेज़ी पढ़कर आधुनिक बन जाएँगे। आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग विद्यमान है, जो अंग्रेज़ी भाषा जानते हैं परन्तु उनकी सोच छोटी होती है। उदाहरण के लिए दहेज़ लेना एक खराब प्रथा है। यह प्रथा सदियोँ से चली आ रही है। यदि एक ऐसा व्यक्ति दहेज़ लेने से मना कर देता है, जो शिक्षित नहीं  है, तो हम उसे आधुनिक कहेंगे। क्योंकि समय के अनुसार वह बदलाव का समर्थक है और बदल रहा है। परन्तु ऐसा व्यक्ति जिसने डिग्रियाँ ले रखी हो परन्तु उसकी सोच पुरानी और बेकार हो, तो वह आधुनिक नहीं कहलाएगा। इसलिए भाषा से आधुनिक नहीं बनते। अंग्रेज़ी से आप दूसरे देशों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करके अच्छा सीख सकते हो परन्तु अाधुनिकता के लिए आपको अपनी सोच को विकसित करना पड़ेगा।

  • 0
What are you looking for?