nibandh on desh ki akhandata ke samman se hi desh ka vikaas sambhav hai​

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
प्रत्येक देश की अखण्डता उसके लिए बहुत महत्व रखती है। अखण्डता का तात्पर्य है कि किसी देश को तोड़ा न जा सके। अखण्डता लोगों की एकता का प्रतीक है। जहाँ लोग मिल-जुलकर रहते हैं, वहाँ की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है। लोग मिलकर समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। जो लोग उसकी अखण्डता को तोड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें मुहँतोड़ जवाब दे सकते हैं। इस तरह देश सदैव तरक्की की राह पर चलता है।
 
कई ऐसे अमानवीय तत्व हैं, जो देशों की अखण्डता पर प्रहार करते हैं। इस तरह वे उनकी प्रगति और विकास को रोकते हैं। वे धर्म, जाति, आज़ादी के नाम पर मासूम बच्चों तथा लोगों को बहकाते हैं। उनका फायदा उठाकर देश में फूट डालने का प्रयास करते हैं। इस तरह वह अपना वर्चस्व स्थापित कर लोगों को गुलामी का जीवन जीने के लिए विवश करते हैं। देश का विकास समाप्त हो जाता है। अंग्रेज़ों ने भारत के साथ ऐसे ही किया था। उसकी अखण्डता को नष्ट करके भारतीयों को आपस में लड़वा दिया और उसके विकास को रोक दिया। हमें चाहिए कि अपनी अखण्डता को बनाएँ रखें। इसके लिए हमें ही प्रयास करना पड़ेगा।

  • 0
what we should do?
what is nibandh
  • 0
lol
 
  • 0
idk :P
 
  • 0
i have not taken hindi
  • 0
What are you looking for?