please give essay on computer ka mahatva in hindi.........

answer fast.

पुराने समय में मनुष्यों के पास किसी भी जानकारी को जुटाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं था। वो हमेशा से जिज्ञासु प्रवृत्ति का रहा है। उसके मस्तिष्क में सदैव हर नई वस्तु, जगह या अन्य किसी चीज़ के विषय में जानने की इच्छा रही है। वो इसके लिए प्रयत्नशील भी रहा है परन्तु तब किसी विषय की जानकारी कुछ लोगों तक ही सीमित रहती थी। आरंभ में उसने अपनी इन खोजों व महत्त्वपूर्ण जानकारियों को ताड़ के पत्तों और विकास के बाद कागजों में सहेजकर रखना प्रारंभ कर दिया। परन्तु समय के साथ धीरे-धीरे ये जानकारियाँ नष्ट हो जाती थी। कुछ समय पश्चात् इनका अस्तित्व ही नहीं मिल पाता था।
इन्हीं सब परेशानियों को देखकर मनुष्य को आवश्यकता पड़ी कि इन जानकारियों को इस तरह से रखा जा सके कि इनका भंडार भी किया जा सके व ये जानकारियाँ सभी मनुष्यों को, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो सुलभता से उपलब्ध कराई जा सके। उसके इस सपने को साकार रुप तब प्राप्त हुआ जब उसके द्वारा कम्प्यूटर का आविष्कार किया गया। उसके इस आविष्कार ने जहाँ एक ओर उसके कार्य को सरल व प्रभावशाली बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं दूसरी ओर समस्त दुनिया को एक करने में भी अपना योगदान दिया।
मनुष्य द्वारा कम्प्यूटर की खोज (निर्माण) ने एक नई क्रांति को जन्म दिया। इस खोज के माध्यम से उसने अपने असाध्य कार्यों को आसान बना दिया। ई-मेल की खोज ने तो इस आविष्कार में सोने पर सुहागा का काम किया। अब कम्प्यूटर के माध्यम से उसने सर्वप्रथम अपनी खोजों, जानकारियों और आविष्कार आदि को एकत्रित करना आरंभ कर दिया। कम्प्यूटर में जानकारियों को एकत्रित करने से उनके नष्ट होने का भय जाता रहा। उनका संरक्षण करना अब आसान हो गया। अब उसको आवश्यकता पड़ी इन सभी तरह की जानकारियों को समस्त संसार में प्रसारित करने की, ताकि हर मनुष्य को उसकी ज़रुरत के हिसाब से जानकारियाँ उपलब्ध कराई जा सके। ई-मेल के आविष्कार ने इस समस्या का समाधान कर दिया।
जब कम्प्यूटर का निर्माण नहीं हुआ था तो मनुष्यों को अपने कार्यों को करने के लिए बड़ी जटिलता से गुजरना पड़ता था। उससे पहले वह अपने पत्र व अन्य कार्यों को टाइपराइटर के माध्यम से करवाया करता था। इससे उसका बहुत समय नष्ट हो जाता था। समाचार-पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं आदि क्षेत्रों में तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था परन्तु कम्प्यूटर के आविष्कार ने इन क्षेत्रों में जो क्रांति लाई वह काबिले-तारीफ है। कम्प्यूटर के माध्यम से डिजाइनिंग व छपाई को एक नया स्वरुप मिला। आज के व पुराने समय की पत्र-पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में जो बदलाव आया है वो भी कम्प्यूटर की ही देन है। कम्प्यूटर के आविष्कार के साथ कई नए कार्य क्षेत्रों का भी जन्म हुआ जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए। आज कम्प्यूटर हर क्षेत्र में अपना स्थान बना चुका है। फिर चाहे वह हवाई-अड्डा हो, रेलवे स्टेशन हो, सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय हो, बैंक हो, पत्र-पत्रिकाओं/समाचार-पत्रों का कार्यालय हो, पलक झपकते ही हम इसके द्वारा अपने कार्यों को कर सकते हैं। अपने कार्यों को और अच्छा बनाने के लिए हम ई-मेल का सहारा लेते हैं। आज ई-मेल भी हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण ज़रुरत के रुप में सामने आया है। एक विद्यार्थी के लिए तो यह रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। पहले विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के लिए पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं तक ही सीमित रहना पड़ता था जिससे उसका ज्ञान भी सीमित रहता था। जितनी जानकारी उसे एक या दो पुस्तकों से प्राप्त होती थीं, उससे कहीं अधिक सामग्री उसे कम्प्यूर के माध्यम से उपलब्ध है। कम्प्यूटर व ई-मेल के माध्यम से उसका अध्ययन क्षेत्र विस्तृत बन गया है। अब उसे एक ही विषय से सम्बन्धित ढेरों जानकारियाँ उसके घर में ही उपलब्ध हो जाती हैं। उसका ज्ञान क्षेत्र अब सीमित दायरों से निकलकर विशाल समुद्र की तरह हो गया है। फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र का विद्यार्थी हो। कम्प्यूटर की इतने सारे गुणों को देखते हुए इसे मानव जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग माना गया है। आज इसके बिना अपने कार्यों की कल्पना करना असंभव है।

  • 20

 computer ki mahatve

  • 2

dont you know

  • 1

i also want

  • 2
What are you looking for?