Please mujhe 'JEEVAN MEIN PARISHRAM KA MAHATVA' aur 'JEEVAN KI OR SAKARATMAK SOCH' par nibandh likhne ke liye sanket bindu pradan kare.

Please answer fast.....

हम आपको इस विषय में महत्वपूर्ण बिन्दू लिखकर दे रहे हैं। इस आधार पर आप स्वयं निबंध लिखने का प्रयास कीजिए-

परिश्रम का महत्व

(1) परिश्रम व सफलता का आपस में बड़ा गहरा संबंध है। हमें तभी सफलता मिलती है जब हम परिश्रम करते हैं।

(2) परिश्रम से मनुष्य सदैव मेहनती बना रहता है, परिश्रम जीवन को गति प्रदान करता है। यह मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्व रखता है।

(3) परिश्रम की उपेक्षा मनुष्य को निकम्मा व असफल बना देती है।

(4) परिश्रम समस्त कठिनाइयों से निकालने में समर्थ होता है।

(5) परिश्रमी मनुष्य भाग्य के भरोसे नहीं बैठे रहते हैं।

(6) परिश्रम के दम पर कई महान विभूतियों ने अंसभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। (उनके नाम लिखने हैं।)

(7) जिस देश में लोग परिश्रम करते हैं, वह देश उन्नति, विकास और सफलता के शिखर पर खड़ा रहता है।

 

जीवन और सकारात्मक सोच

जीवन में सकारात्मक रवैया रखना बहुत ही लाभकारी होता है। सकारात्मक रवैया जहाँ हमारे आत्मसम्मान को बढ़ाता है, वहीं हमें कठिन दौर में मजबूती से खड़े रहने की शक्ति प्रदान करता है। मैं अपने जीवन में सकारात्मक रवैए का हितेशी हूँ। मैं यह मानता हूँ कि मैं सकारात्मक हूँ। मेरे जीवन में बहुत से ऐसे दौर आए, जब निराशा के बादल मस्तिष्क में अपना घर बना रहे थे। परन्तु मैंने अपनी सकारात्मक सोच के कारण उन विचारों को अधिक देर तक टिकने नहीं दिया और आज परिणाम है कि मैं बिना किसी नुकसान के खड़ा हूँ। परन्तु पहले ऐसा नहीं था। मेरे अंदर नकारात्मक सोच कूट-कूटकर भरी थी। मैं हमेशा बूरा ही सोचा करता था। एक दिन मेरे नानाजी मेरे घर आए। उन्हें मुझे बताया कि इस सोच के कारण मैंने अपने जीवन को कितना जटिल बना दिया है। नकारात्मक सोच का ही प्रभाव था कि मैं हमेशा डरा-डरा और बीमार सा लगता हूँ। मेरी बातों में भी इस सोच का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ता था। नानाजी से बात करके मुझे एहसास हुआ कि वह कितने सही थे। वह मेरे साथ कुछ महीने रहे परन्तु उनकी सकारात्मक बातों ने मुझे जीवन को देखने का नया ढंग सिखाया और जब तक वह रहे मैंरे अंदर के अभुतपूर्व परिवर्तन हुआ। आज मैं सकारात्मक सोच से युक्त हूँ। जीवन में हर क्षण में मैं अच्छा देखता हूँ। पल अच्छा हो या बुरा मुझे उससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि में जानता हूं कि मैं हर स्थिति में स्वयं को संयमपूर्वक रख सकता हूँ।

  • 1
What are you looking for?