plz write on freedom fighters of india in hindi

नमस्कार मित्र,

महात्मा गांधी जी हमारे देश के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। इनके विषय में हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। वे इस प्रकार हैं-

महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के 'पोरबंदर' नामक शहर में 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। इनकी आरम्भिक शिक्षा भारत में हुई थी। परन्तु 'बैरिस्टरी' की डिगरी इन्होंने 'इंग्लैण्ड' से प्राप्त की थी। दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी को रंग-भेद नीति का शिकार बनना पड़ा। इसका गांधीजी पर गहरा असर पड़ा। इन्होंने देश आकर भेदभाव का विरोध करना आरंभ कर दिया। इन्होंने अहिंसा का मंत्र क्या दिया 'अंग्रेज़ों भारत छोड़ो' का नारा पूरे देश में प्रसारित हो गया। इसके लिए इन्हें तोड़ने की भरसक कोशिशें की गई परन्तु इन्हें झुकाया नहीं जा सका और देश को आज़ादी प्राप्त हो गई। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा इन्हें मार दिए गया। तब से लेकर आजतक 2 अक्टूबर भारतीयों के लिए महान दिन के रूप में परिवर्तित हो गया। यह दिन हमें ऐसे व्यक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें सर उठाकर जीना सिखाया। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। राजघाट जो इनकी समाधि स्थली है, यहाँ विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है। सभी लोग इनकी समाधि के पास एकत्र होकर इस महान आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं। यह दिवस हमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों की याद दिलाता है और हमें सदैव जीवन में सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की प्रेरणा भी देता है।

  • 0
What are you looking for?