Points to write an essay:

Vishwa Shanti Aur Eakta.(in hindi)

विश्व शांति और एकता आज के समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार चारों और आंतकवाद तथा मनमुटाव विद्यमान है। उसके रहते विश्व शांति स्थापित करना संभव नहीं है। विश्व शांति का अर्थ है समस्त संसार में प्रेम और भाईचारे का भाव व्याप्त हो, सब आप में मिलकर रहे हैं। कोई किसी के लिए किसी भी प्रकार का बैर या कटुता न पाले। हम सब एक हैं। हम अलग स्थानों पर उत्पन्न अवश्य हुए हैं। परन्तु हमारी रंगों में बहने वाले रक्त का रंग लाल है। यदि प्राचीन समय की बात मानी जाए, तो हमारे पूर्वज भी एक हैं। परन्तु जब वे पूरे विश्व में फैल गए, तो वहाँ की जलवायु तथा वातावरण के अनुरूप ढल गए। परन्तु आज की स्थिति लें, तो हम वर्ण, जाति, धर्म के आधार पर एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं। परिणाम कलह, युद्ध और अशांति से भरा वातावरण। यदि हम इस सत्य को मान ले कि सब एक हैं, तो कभी युद्ध की स्थिति नहीं आए। आतंकवाद विश्वशांति में सबसे बड़ा बाधक है। वे अपनी गलत माँगों को सही ठहराकर समय-समय पर ऐसे धमाके करते हैं, जिससे लोगों के मन में कड़वाहट तो बढ़ती ही है, साथ ही हज़ारों-लाखों लोग मारे जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए की हम किसके लिए लड़ रहे हैं और क्यों। यदि हम सब एकता के मंत्र को समझें और सभी धर्म, वर्ण तथा देश एक हो जाएँ, तो विश्व में समस्त जगह भाईचारा विद्यमान हो जाएगा। फिर कोई ताकत हमें अलग नहीं कर पाएगी है।

  • 26
What are you looking for?