samay sarni ka mahatv ke bare mein ek prabhashan likhiye

भाषण
आदरणीय गुरूजनों और मेरे प्यारे साथियों। आज हम सब यहाँ 'समय सारणी' के विषय में चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
मित्रों,
समय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। समय के साथ हमारा संबंध जन्म से ही जुड़ जाता है। समय है, तो हम हैं। समय के महत्व के बारे में हमें विद्यार्थीकाल में ही पता चल जाता है। समय के विषय में एक तथ्य यह है कि समय के अनुसार चलना चाहिए। यदि हम समय से पीछे रह गए, तो समझ लीजिए, जीवन में कभी सफलता अर्जित नहीं कर पाएँगे। समय को पकड़ा नहीं जा सकता परन्तु समय सारणी बनाकर उसके साथ चला अवश्य जा सकता है। समय सारणी समय के साथ चलने की कुंजी है। जिस प्रकार जीवन के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए समय सारणी की आवश्यकता होती है। समय सारणी से जीवन को अनुशासित रखा जा सकता है। समय सारणी के अनुसार तभी चला जा सकता है यदि हम अनुशासन युक्त जीवन जीते हैं। ये दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। यही सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र हैं। आशा करता/करती हूँ कि हम समय सारणी के साथ अनुशासन का भी कड़ाई से पालन करेंगे।
जय हिन्द!

  • 3
What are you looking for?