write a nibandh on prathana sabha

एक विद्यालय में प्रार्थना सभा का अपना महत्व होता है। प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थी मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। दिन का आरंभ बच्चों के लिए यहीं से होता है। प्रार्थना सभा में प्रार्थना करके बच्चों में ईश्वर के प्रति विश्वास जगाया जाता है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। प्रार्थना सभा में बच्चों को विशेष व्यायाम कराए जाते हैं, इसके साथ ही मुख्य समाचार पत्र पढ़कर उन्हें देश में घटने वाली घटनाओं से अवगत कराया जाता है तथा प्रधानाचार्य द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा भी यहीं पर की जाती है। प्रयास किया जाता है कि यहाँ का वातावरण शांतिपूर्ण रहे। बच्चे नियमापूर्वक पंक्तियों में आते हैं, और अपने पहले से नियत स्थान पर पंक्ति लगाकर बैठ जाते हैं। हर कक्षा की मुख्य अध्यापिका अपनी कक्षा के साथ खड़ी होती है ताकि वह बच्चों को शांत रख सके।  

  • 27

plz write a  nibandh on agar mein shiksha  mantri hoti

  • -1
What are you looking for?