write an essay on hamari delhi kitni surakshit in hindi

मित्र हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए। इससे आपका लेखन कौशल बढ़ेगा। 
​दिल्ली भारत की राजधानी है। यह ऐसा शहर है, जिसे पूरे हिन्दुस्तान का दिल माना जाता है। दिल्ली का इतिहास बहुत पुराना रहा है। माना जाता है कि महाभारत काल मेें प्रचलित इंद्रप्रस्थ नगरी, दिल्ली ही है। दिल्ली में अनेक ऐतिहासिक तथा दर्शनीय स्थल है।यहाँ लाखों की संख्या में सैनानी आते हैं। दिल्ली में ही देश के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति रहते हैं।   यहाँ पर चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी आदि की तमाम सुविधाएँ विद्यमान है। आज यह आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त दिल्ली है। तभी लोग इसकी तरफ स्वतः ही खिंचें चले जाते हैं।  दिल्ली यातायात के उत्तम साधन जैसे लो फ्लोर बसें तथा मेट्रो ने दिल्ली के सौंदर्य और आधुनिकता पर चार-चाँद लगा दिए हैं। देखते ही देखते दिल्ली तो मानों बदल ही गई है। आज यहाँ लगभग प्रत्येक स्थान पर बड़े-बड़े मॉल देखें जा सकते हैं। परंतु इस विकास के दूसरी तरफ दिल्ली कहीं न कहीं असुरक्षित भी होती जा रही है। खबरों में रोज़ दिल्ली में घटने वाली घटनाएँ देखी व सुनी जाती हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हमारी पुलिस चाहे कितना ही कहे कि वह बहुत सतर्क है परंतु दामिनी जैसे कांड के बाद पुलिस व्यवस्था की पोल खुलती नज़र आती है।....................

  • 1
What are you looking for?