Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
लिंग शब्द का अर्थ हम पहचान से या चिह्न से लेते हैं। जिस शब्द के रूप से हमें स्त्री या पुरुष जाति का पता चलता है, हम उसे लिंग कहते हैं। उदाहरण के लिए :-
दीदी |
भइया |
||
माँ |
पिताजी |
||
दादी |
दादा |
||
लड़का |
लड़की |
दीदी, भइया, माँ, पिताजी, दादी, दादा, इत्यादि शब्द लिंग को दर्शाते हैं।
जिन शब्दों से हमें स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता है, वे लिंग कहलाते हैं।
लिंग दो तरह के होते हैं। पहले वे जिनसे स्त्री जाति का पता चलता है, वे स्त्रीलिंग शब्द कहे जाते हैं और दूसरा वे जिनसे पुरुष जाति का पता चलता है, वे पुल्लिंग शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के लिए :-
1.
कुर्सी |
मेज़ |
2.
गाय |
बैल |
3.
शेरनी |
शेर |
आपने देखा कुर्सी, गाय और शेरनी शब्द स्त्रीलिंग शब्द हैं व मेज़, बैल और शेर पुल्लिंग शब्द हैं। इस लिंग सूची से आपको पता चल गया होगा कि कौन-से शब्द स्त्रीलिंग शब्द होते हैं और कौन-से पुल्लिंग। अब ऐसे ही स्त्रीलिंग व पुल्लिंग शब्दों की सूची दे रहे हैं। इसे ध्यान से पढ़ें व समझें।
पुल्लिंग शब्द |
स्त्रीलिंग शब्द |
1. |
|
शिष्य |
शिष्या |
2.
अध्यापक |
अध्यापिका |
3.
राजा |
रानी |
4.
गायक |
गायिका |
5.
नदी |
पहाड़ |
6.
नौकर |
नौकरानी |
.
स्त्रीलिंग शब्द |
पुल्लिंग शब्द |
लड़की, बच्ची, शेरनी, हथनी, मोरनी, दादी, माँ, मामी, चाची, बेटी, औरत, वर्दी, घोड़ी, बकरी, चूहिया, बंदरिया, स्वामिनी, नौकरानी, गायिका, बालिका, पंडिताइन, श्रीमती, धोबिन, नदी, मोरनी, डिबिया, पोती, मादा, चिड़िया। |
लड़का, बच्चा, शेर, हाथी, मोर, दादा, पापा, मामा, चाचा, बेटा, आदमी, पहाड़, घोड़ी, बकरा, चूहा, बंदर, स्वामी, नौकर, गायक, बालक, पंडित, श्रीमान, धोबी, मोर, डिब्बा, पोता, नर, चिड़ा। |
लिंग शब्दों का ज्ञान न हो तो भाषा में हास्यपद स्थिति बन सकती है। उदाहरण के लिए 'माँ जा रहा है।' ध्यान दीजिए 'माँ' स्त्रीलिंग शब्द है यदि हमें लिंग का ज्ञान है, तो वाक्य इस तरह बनेगा 'माँ जा रही है।' इसलिए भाषा में लिंग का विधान रखा गया है ताकि भाषा में अटपटापन न आए और भाषा शुद्ध रूप से बोली जा सके।
Pick your avatar