Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
एक वाक्य में वचन महत्वपूर्ण होता है। वाक्य को लिखते समय हम वचन पर ध्यान देते है। जैसे:- 'दो बच्चा आ रहा है।' इस वाक्य में कुछ गड़बड़ है पर क्या? इस वाक्य को ध्यान से दोबारा पढ़ो। इसमें वचन की गलती है। जब हम वचन की गड़बड़ को ठीक कर देंगे तो वाक्य होगा 'दो बच्चे आ रहे हैं।' अब हम वचन को समझाने का प्रयास करते हैं। नीचे दिए गए शब्दों को देखो-
एकवचन |
बहुवचन |
फूल |
अनेक फूल |
चिड़िया |
अनेक चिड़िया |
कप |
अनेक कप |
जिस संज्ञा शब्द से यह ज्ञात हो कि एक हैं या अनेक, ऐसे शब्द वचन कहलाते हैं।
भाषा में वचन को दो भागों में बाँटा जाता है। एकवचन और बहुवचन।
एकवचन:- जिन शब्दों से हमें पता चले कि वे एक हैं, उन्हें एकवचन कहते हैं।
बहुवचन:- जिन शब्दों से हमें पता चले कि वे एक से अधिक हैं, उन्हें बहुवचन कहते हैं।
नीचे देखें :-
1.
दवा (एकवचन) |
दवाएँ (बहुवचन) |
|
2.
गाय (एकवचन) |
गायें (बहुवचन) |
3.
रुपया (एकवचन) |
रुपये (बहुवचन) |
4.
महिला (एकवचन) |
महिलाएँ (बहुवचन) |
5.
घोड़ा (एकवचन) |
घोड़े (बहुवचन) |
6.
छाता (एकवचन) |
छाते (बहुवचन) |
7.
पेंसिल (एकवचन) |
पेंसिलें (बहुवचन) |
8.
संतरा (एकवचन) |
संतरे (बहुवचन) |
9.
बालक (एकवचन) |
बालकों (बहुवचन) |
10.
लड़की (एकवचन) |
लड़कियाँ (बहुवचन) |
इनके माध्यम से वाक्य में संख्या का ज्ञान होता है और वक्ता क्या कहना चाहता है, यह स्पष्ट हो जाता है। भाषा इनके ज्ञान के बिना अधूरी है।
Pick your avatar