Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
सर्वनाम शब्द का यदि अर्थ निकाला जाए तो वह इस प्रकार होता है: सर्व (सबका) + नाम = सबका नाम अर्थात् सर्वनाम। फिर वह चाहे सजीव हो या निर्जीव। यह तो आपको पता है कि मनुष्य सबको नाम से बुलाता है या उसके बारे में बताता है। परंतु बातचीत करते समय वह हर बार नाम नहीं ले सकता। नाम के स्थान पर वह अन्य शब्दों का प्रयोग करता है। नीचे दिए गए उदाहरण को देखिए:-
इस चित्र में शीला की मित्र पहले उसका नाम लेती है। फिर उसके नाम की जगह उसे तुम और तुम्हारे शब्दों से बुलाती है। हमारे नाम के स्थान पर लगने वाले ये शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
संज्ञा (नाम) शब्दों के स्थान पर जो शब्द प्रयोग किए जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं।
सर्वनाम शब्द बहुत तरह के होते हैं। उनकी सूची इस प्रकार है-
स्वयं, खुद, अपने-आप, वह, यह, मेरा, तू, तुम्हारा, मैं, वही, यही, कौन, कहाँ, क्या, आप, उसे, उसने, उन्होंने, हम, हमने, आपसे, इसी, उसी, किसने, कुछ, किसका जो, सो, जिसने, जिसकी। |
हमने आपको अधिकतर सर्वनाम शब्दों की सूची दी है। इन शब्दों को ध्यान में रखकर आप जान सकते हैं कि हम अपनी बोलचाल में किन-किन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हैं। अब आप नीचे दिए गए अन्य उदाहरणों को देखो, जिससे आपको पता चलेगा कि सर्वनाम का प्रयोग कहाँ-कहाँ पर होता है।
1. |
2. |
3. |
4. |
5. |
6. |
इन चित्रों में प्रयोग रेखांकित शब्द मेरे, यह, मेरा, तुम्हारे, क्या, हम, मैं, स्वयं और कौन सर्वनाम शब्द हैं। एक भाषा में इनका बहुत प्रयोग होता है।
Pick your avatar