Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
'क्रिया' शब्द का अर्थ होता है, हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्य। जिन शब्दों के द्वारा हमारे कार्य करने का पता चलता है, वे क्रिया कहलाती हैं। हम पूरे दिन में कुछ न कुछ करते रहते हैं; जैसे- उठना, बैठना, खाना, पीना, चलना, हँसना, रोना, कहना, मारना, तोड़ना इत्यादि। ये सब क्रियाएँ हैं।
उदाहरण के लिए :-
मोनु रोता है। |
कुश लिखता है। |
मैं फूल लाया हूँ। |
नेहा बैठी है। |
ऊपर दिए गए चित्रों को देखो इनमें रोता, लिखता, लाया तथा बैठी इत्यादि शब्दों से पता चलता है कि हम क्या काम कर रहे थे। अत: इनसे हमारे कार्य का पता चलता है इसलिए ये शब्द क्रिया कहलायेंगे।
जिस शब्द से कार्य के होने का पता चलता है, वह क्रिया कहलाती है।
नीचे क्रिया शब्दों की सूची दी गई है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और समझने का प्रयास कीजिए।
जैसे:-
हँसना |
चलना |
पढ़ना |
दौड़ना |
|
|
|
|
नहाना |
पकाना |
धोना |
खाना |
|
|
|
|
खेलना |
तैरना |
सुनना व नाचना |
पीना |
उठना, गाना, आना, जाना, सोचना, बोलना, मारना, फेंकना, मिलना, देना, लेना, सोना, रुठना, फिरना, भागना, उठना, बाँधना, सुनाना, समझना इत्यादि। सभी क्रिया शब्द हैं। इनके बिना वाक्य अधूरा होता है तथा हम वाक्यों का निर्माण नहीं कर सकते हैं। हमारे हर कार्य को दर्शाने के लिए क्रिया शब्द उपलब्ध हैं। |
Pick your avatar