Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
OOPS! We could not find any topic named
Select a subject to see full topic list
संज्ञा का प्रयोग सीखने से पहले यह समझना होगा कि संज्ञा किसे कहते है? पृथ्वी में बहुत सारे जीव-जंतु, मनुष्य और वस्तुएँ विद्यमान हैं। इन्हें हम अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। यदि इनका नाम नहीं रखा गया होता, तो भाषा में इनका प्रयोग बहुत ही असभ्य रूप से होता और भ्रम की स्थिति बन जाती। हमें पता ही नहीं चलता कि किसे बुलाया जा रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए भाषा में नामों का आविष्कार हुआ। संज्ञा शब्दों के बिना वाक्य कैसे लगते हैं, नीचे दिए गए उदाहरण में देखिए:-
अब नीचे दिए गए वाक्य को ध्यानपूर्वक देखिए। हम इन्हीं वाक्यों को नाम (संज्ञा) के साथ पुन: लिखेंगे। उदाहरण के लिए:-
अब आपने देखा नाम डालकर वाक्य कितने अच्छे और सुंदर लग रहे हैं। मनुष्य और वस्तुओं को नाम देने की आवश्यकता इसलिए ही पड़ी थी। हमारे द्वारा दिए गए सभी नाम संज्ञा कहलाते हैं। यदि संज्ञा (नाम) शब्द नहीं होते, तो हमारे लिए बोलने में मुश्किलें बढ़ जाती। नीचे बताया जाएगा कि संज्ञा शब्द कौन-कौन से होते हैं। उदाहरण के लिए:-
1.
2.
3.
इससे आपको पता चल गया होगा कि कौन-से शब्द संज्ञा शब्द कहे जाते हैं। अब नीचे इन्हीं संज्ञा शब्दों की सूची दी गई है। इसे ध्यान से पढ़ें व समझें।
जिन शब्दों से किसी स्थान, वस्तु, प्राणी व भाव के नाम का पता चलता है, उन्हें संज्ञा कहते हैं।
नीचे दी गई नामों की सूची से आपको पता चलेगा कि कौन-कौन से शब्द संज्ञा कहे जाते हैं।
1. किसी भी व्यक्ति का नाम चाहे वह स्त्री हो या पुरुष संज्ञा शब्द कहे जाते है। जैसे:-
रवि |
नेहा |
श्वेता |
राहुल |
शालू, स्मिता, राजीव, अमर, पायल, विमला, शैली, गौरव, अक्षय, राजेंद्र, पूजा, शिखर इत्यादि।
2. किसी भी पशु-पक्षी का नाम संज्ञा शब्द कहे जाते हैं। जैसे:-
कुत्ता |
बिल्ली |
मुर्गी |
चूहा |
गाय, शेर, मोर, हिरन, कबूतर, तोता, बत्तख, तेंदुआ, कौआ, बाघ, हाथी इत्यादि।
3. किसी भी वस्तु या धातु का नाम संज्ञा शब्द कहे जाते हैं। जैसे:-
टेबल |
किताब |
पंखा |
कार |
कुर्सी, फोन, कप, दीवार, खिड़की, कमरा, बर्तन, पानी, सोना, पीतल, चाँदी, कपड़ा, पेंसिल, रबड़, बोतल, बस इत्यादि।
4. किसी भी स्थान (देश व राज्य), या जगह का नाम संज्ञा शब्द कहे जाते हैं। जैसे:-
ताजमहल |
कुतुबमीनार |
अमेरिका |
फ्रांस |
दिल्ली, आगरा, लखनऊ, गोवा, जयपुर, हवा महल, ब्रिटेन, इत्यादि।
5. फलों व सब्जियों के नाम भी संज्ञा शब्द कहे जाते हैं। जैसे:-
आम |
केला |
फूलगोभी |
गाजर |
सन्तरा, सेब, नाशपती, अंगूर, मौसमी, तरबूज़, मूली, आलु, प्याज, तोरी, पालक, टमाटर, कटहल, सीताफल, बन्दगोभी, अदरक, लौकी, अरबी इत्यादि।
Pick your avatar