Have a query? Let us call you for FREE
X+91
E.g : 9884012345, 01123456789
Office hours: 9:00 am to 9:00 pm IST (7 days a week)
एक गाँव था। उसमें दो भाई राम और श्याम रहा करते थे।
दोनों भाइयों में से श्याम बहुत शैतान था। वह सारा दिन घर और बाहर धमाचौकड़ी मचाता रहता था। उसको चोरी करने की बुरी आदत थी। वह दूसरों की चीज़ें चुपके से उठा लाता था। उसके सारा दिन माता-पिता खेतों में काम किया करते थे। अत: उन्हें श्याम की शैतानियों और चोरी करने के बारे में कुछ पता नहीं था।
अपने माता-पिता और अन्य लोगों के सामने वह सीधा-सादा बच्चा बनकर रहता। वह कुछ भी करता, तो सब यही सोचते कि यह राम की ही शैतानी होगी। इस कारण राम को कई बार डाँट खानी पड़ती थी। परन्तु राम कुछ नहीं कहता। राम, श्याम को समझाता- "तुम्हें इस तरह चीज़ें उठाकर नहीं लानी चाहिए। चोरी करना बुरी बात है।" परन्तु श्याम को कोई असर नहीं पड़ता।
एक बार की बात है। उसके माता-पिता खेतों में गए हुए थे। गर्मियों का मौसम था। अत: आम के पेड़ पर आम लद गए थे। रसीले आमों को देखकर श्याम के मुँह में पानी भर आया। वह राम को बोला- "भईया! क्यों न हम कुछ आम तोड़ लाएँ। इस पर राम बोला-" श्याम! चोरी करना बुरी बात होती है।" उसकी बातें सुनकर श्याम मन मसोसकर रह गया।
परंतु अगले ही दिन वह आम तोड़ने चल पड़ा। आम के बाग मे पहुँचकर उसने कुछ आम तोड़े, वह उन आमों को लेकर चलने ही लगा था कि पेड़ पर एक बहुत बड़ा पका हुआ आम दिखाई दिया।
वह उस आम के लालाच में रुक गया और उसे तोड़ने के लिए बड़ा-सा पत्थर उठाया। परंतु वह आम बहुत ऊँचाई पर था। उसका पत्थर उस आम तक पहुँच नहीं पा रहा था। अत: उसने सोचा- "क्यों न पेड़ पर ही जाकर मैं यह आम तोड़ लाऊँ।"
यह सोचकर वह पेड़ पर चढ़ने लगा। आरंभ में पेड़ पर चढ़ना तो आसान था। परंतु ऊँचाई पर पेड़ की शाखा पतली थी। जैसे ही उसने आम की उस शाखा पर चढ़ने का प्रयास किया अधिक भार के कारण शाखा टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा।
उसके गिरते ही बगीचे का मालिक और सभी लोग आ पहुँचे। उसे बहुत चोट आई थीं। उसके भाई ने कहा- "तुझे कितनी बार समझाया है कि चोरी करना अच्छी बात नहीं है। चोर को एक न एक दिन उसके किए की सज़ा मिलती है।" श्याम सबके आगे नज़रें झुकाये खड़ा था। उसे अपने किए की सज़ा मिल चुकी थी। अत: तभी कहा गया है कि चोरी करना और लालच करना बुरी बात है। चोर और लालची को उसके किए का दंड अवश्य मिलता है।
Pick your avatar