Subject: Hindi, asked on 22/12/10

Subject: Hindi, asked on 22/3/18

कृपया उत्तर दे।
 
प्रश्न- निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए
 
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है वह सभी कार्य अपने आप नहीं कर सकता वह अनेक कार्यों में दूसरों की सहायता लेता है तो उससे भी दूसरों की मदद करनी पड़ती है सहायता के इस प्रकार के आदान-प्रदान के अभाव में समाज जीवित नहीं रह सकता समाज में रहकर व्यक्ति अनेक लोगों के संपर्क में आता है उसमें से कुछ लोग अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे मनुष्य पर सभी प्रकार के लोगों का थोड़ा या बहुत प्रभाव अवश्य पड़ता है पर यह बात स्पष्ट है कि बुरे लोगों की संपत्ति में रहने पर उस पर बुरा तथा अच्छे व्यक्ति के संपर्क में आने का का अच्छा प्रभाव पड़ता है इसीलिए किसी ने ठीक कहा है खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है व्यक्ति को चाहिए चाहिए कि वह अच्छे लोगों के साथ उठे बैठे और अच्छे फल प्राप्त करें जिससे ना केवल अपना बल्कि समाज एवं देश का हित हो सके
 
प्रश्न
1.      उपयुक्त गद्यांश का उचित शीर्षक होगा
  •  मनुष्य और समाज
  • मनुष्य एक सामाजिक प्राणी
  • संगति का प्रभाव
  • मनुष्य का धर्म
 
2.      मनुष्य को सामाजिक प्राणी कहा गया है क्योंकि-
  • वह समाज में रहता है
  • वह वह समाज से अलग रह नहीं रह सकता
  • वह समाज का अंग है
  • समाज उसकी सहायता करता है
 
3.      समाज के जीवन रहने के लिए आवश्यक है –
  • एक दूसरे से मेलजोल
  • एक दूसरे की सहायता
  • अपने-अपने कर्तव्य का पालन
  • उपयुक्त सभी
 
4.      खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है लोकोक्ति का अर्थ है –
  • एक दूसरे को देखकर बदल जाना
  • एक दूसरे की नकल करना
  • एक दूसरे की संगति का प्रभाव पड़ना
  • एक दूसरे की सहायता करना
 
5.      व्यक्ति के लिए अपना समाज का तथा देश का हित करने के लिए क्या करना चाहिए –
  • अपने कर्तव्य का पालन
  • दीन-दुखी की सहायता
  • मिलजुल कर रहना
  • अच्छे लोगों की संगति

What are you looking for?