10 Advantages of present studies (Not Online studies) and 10 disadvantages of Past studies. Experts need your help as fast. I had posted this question before also but got no reply .

मित्र हम आरंभ करके दे रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि आप स्वयं इसे विस्तारपूर्वक लिखिए।

वर्तमान शिक्षा पद्धति
1. वर्तमान शिक्षा प्रणाली आवश्यकता के अनुसार स्वतंत्रता देकर मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है।
2. शिक्षा हमारे सोचने, रहने और जीने के ढंग को बदलने में सहायता करती है।
3.आधुनिक शिक्षा प्रणाली हमें ज्ञान के साथ-साथ बेहतर जीविका के साधन उपलब्ध करवा रही है। उसमें नीति और संस्कारों के साथ-साथ मनुष्य को अपने पैरों पर खड़े करने का विकल्प भी रखा गया है।
4. आधुनिक शिक्षा प्रणाली यथार्थ और व्यावहारिक ज्ञान सिखाती है। यह आधुनिकता की बात करती है तथा मनुष्य को मानसिक रूप में सबल बनाती है।
5. वर्तमान शिक्षाा प्रणाली शोषण का विरोध करती है और मनुष्य में स्वतंत्र विचारधारा के बीच बोती है। इसके कारण ही मनुष्य आज स्वावलंबी है। उसके पास आज हर तरह की सुख-सुविधाएँ विद्यमान हैं। 

 प्राचीन शिक्षा प्रणाली
1. शिक्षा मंदिरों, आश्रमों और गुरुकुल में दी जाती थी। जिसके कारण छात्र अपने परिवार से दूर रहता था।
2. शिक्षा केवल पुरुषों तक सीमित थी।
3. सबको शिक्षा का अधिकार नहीं था।
4.  शिक्षा प्रणाली में ब्राह्मणों का वर्चस्व था।
5. शिक्षा मेंं जाति व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

  • 1
What are you looking for?